Connect with us

अपराध

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले की रोहनिया पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुधवार को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त को मोहनसराय तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल भी बरामद किया है।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त रोहतास ने बताया कि, “वह पढ़ाई करता है और एक लड़की से उसकी दोस्ती एक मित्र के माध्यम से हुई थी। काफी दिन बात करने के पश्चात लड़की ने मिलने के लिए मुझे अपने कॉलेज के पास बुलाया।‌ फिर वहां से हम दोनों अखरी चौराहा के पास स्थित एक होटल में चले गए। जहां मैंने लड़की की मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध स्थापित किया।‌ इस दरम्यान मैंने उसकी कुछ तस्वीरें भी ले ली। एक समय बाद जब लड़की ने मेरा फोन उठाया बंद कर दिया तो मुझे लगा कि, लड़की का किसी और लड़के के साथ रिलेशन हो गया है। इसलिए मैं उसे डरा धमका कर अपने पक्ष में करना चाहता था, तब मैंने उसकी खींची हुई फोटो उसके परिचितों को भेज दी”।

Loading...

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज, उप निरीक्षक श्याम नारायण यादव, कांस्टेबल अभिषेक पटेल एवं मनोज कुमार शामिल रहें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page