Connect with us

वाराणसी

शिवरात्रि पर काशीवासियों के सुगम दर्शन के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला

Published

on

Loading...
Loading...

मंगलवार को शिवरात्रि पर काशीवासियों के सुगम दर्शन हेतु महानगर कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मंडल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में रायफल क्लब में जिलाधिकारी से मिला।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि, “देवाधिदेव महादेव के महापर्व महाशिवरात्रि में शामिल होने वाले काशी के भक्तों को काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था की जाये। सभी बाहर से आये श्रद्धालुओं का काशी में स्वागत है, पर यहां के काशीवासियों के लिए किसी एक द्वार को निर्धारित कर काशीवासियों के सुगम दर्शन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाए। हम मांग करते है की प्रशासन जल्द इस तैयारी इस बात की घोषणा करे जिससे बाबा का दर्शन हर काशीवासियों को सुगमता से करने का अवसर मिले”।

प्रतिनिधि मंडल में राघवेन्द्र चौबे,अनिल उपाध्याय, राजेश गुप्ता,जितेन्द्र सेठ,दिलीप चौबे,सतनाम सिंह,पारसनाथ यादव,मयंक चौबे,लोकेश सिंह,राजेन्द्र गुप्ता,रोहित दुबे,पीयूष श्रीवास्तव,हसन मेहदी कब्बन,अब्दुल हमीद डोडे,विनीत चौबे,मुनीर सिद्दीकी, परवेज खां, आभास श्रीवास्तव,किशन यादव, मो उज्जेर,रामजी गुप्ता,सुभाष राम,रवि सोनकर,नासिर अली,राजेन्द्र कुमार, विनोद गौड़,समेत दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page