Connect with us

पूर्वांचल

अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने किया बीडीओ का विदाई समारोह

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर।अखिल भारतीय प्रधान संगठन ब्लाक ईकाई के नेतृत्व में विकास खण्ड के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी रहे अरुण कुमार वर्मा को सभी अधिकारी व कर्मचारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी। ऐसा विदाई समारोह विकासखंड मुख्यालय पर पहली बार देखने को मिला जहां हजारों की संख्या में लोग एक स्वर में वीडीयो के उत्कृष्ट कार्यो की भूरि-भूरि सराहना करते हुए भावुकता से माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी।

सबसे पहले खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव को माल्यार्पण करके सम्मानित किया व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह को भी बुकें भेंट कर सम्मानित किया। थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह ने भी बुकें भेंट कर दीघार्यु की कामना किया।इसके अलावा सभी ग्राम प्रधानों सहित कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर बुकें, अंगवस्त्रम्, स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई देते हुए अपना-अपना विचार व्यक्त किया।

अपने सम्बोधन भाषण में अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि, मुझे अपने कार्य के दौरान सभी कर्मचारी व ब्लाक के सभी लोगों से बहुत सहयोग मिला। मैं सभी लोगों का बहुत-बहुत आभार व सहयोग के लिए सभी कर्मचारियों को धन्यवाद देता‌ हूं।अपने सम्बोधन के दौरान खण्ड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा भावुक हो उठे‌। उन्होंने आगे कहा कि, जब तक इस ब्लॉक में हमारा कार्यकाल रहा है, तब तक हमारे सहयोगी के रूप में ग्राम प्रधान सहित समस्त कर्मचारियों पूरी निष्ठा व ईमानदारी से सहयोग दिया। जिसका जीता जागता उदाहरण रहा की ब्लॉक जनपद में विकास कार्य करने में नंबर वन रहा है। ऐसे कार्य करने के लिए राजधानी में भी हमको सम्मानित किया गया। जिसका क्षेत्र सभी विकासखंड वासियों को जाता है। हमें हमेशा गर्व महसूस होता रहेगा कि यह सब ब्लॉक क्षेत्र के प्रधान सहित कर्मचारियों के सहयोग से मिला।

इस मौके पर प्रधान अनिल यादव, सुदर्शन, वकील, धर्मेंद्र, सुबेदार यादव, रामविजय, कमलेश, अरुण यादव, कल्पनाथ,राजबहादुर सिंह, सर्वानंद सिंह, अशोक सिंह, रमायन, मुन्ना, अजय, मुन्ना यादव, शिवशंकर, राम, मुकेश कन्नौजिया, चन्द्रभान सिंह, भीम यादव, नितेश, अरविन्द कुमार आदि मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम के संयोजक प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम सिंह यादव ने सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page