Connect with us

धर्म-कर्म

12 दिनों में 27 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रामलला के किए दर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

अयोध्या। प्रभु श्री राम के मंदिर बन जाने से देश-विदेश के तमाम श्रद्धालुओं में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन से लेकर तीन फरवरी तक 27 लाख से ज्यादा राम भक्तों ने प्रभु के दर्शन किए हैं। लोगों में दर्शन करने की इतनी उत्सुकता व्याप्त है कि लोग दर्शन करने के पश्चात मंदिर के बाहर आकर मंदिर की तस्वीर खींचकर अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं। हर श्रद्धालुगण अपनी अपनी इच्छा अनुसार दान भी कर रहे हैं। 12 दिनों में कुल 11 करोड़ से ज्यादा रुपए लोगों ने दान किए हैं।

Loading...

भारत के प्रत्येक राज्यों को यूपी के अयोध्या से जोड़ने के लिए तमाम ट्रेनें चल रही हैं और कई बड़े शहरों के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से अयोध्या के लिए डायरेक्ट विमान सेवा भी उपलब्ध है और आने वाले कुछ दिनों में इसका और विस्तार किया जाएगा। बनारस से अयोध्या के लिए डायरेक्ट विमान सेवा भी शुरू हो गई है जिसमें इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट्स शामिल हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page