Connect with us

ब्लॉग्स

क्या आपको पता है क्यों मनाते हैं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस‌ ?

Published

on

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद द्वारा 26 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद भारत में गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया था। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को इसलिए मनाते हैं, क्योंकि इस दिन साल 1930 में ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ ने ब्रिटिश हुकूमत से पूर्ण स्वराज की घोषणा किया गया था और भारत का संविधान लागू हुआ था। इसने भारत सरकार अधिनियम 1935 को भारत के शासी दस्तावेज़ के रूप में प्रतिस्थापित कर दिया, इस प्रकार देश को एक प्रभुत्व से ब्रिटिश राज से अलग एक गणतंत्र में बदल दिया गया।

भारतीय संविधान के जनक भीम राव अंबेडकर के नेतृत्व में 26 नवंबर 1949 को संविधान बनकर तैयार हुआ, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया था। इस दिन भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने भी राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

इस दिन हर भारतीय अपने देश के लिए प्राण देने वाले अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति राष्ट्र के नाम संदेश देते हैं। स्कूलों, कॉलेजों आदि मे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत के राष्ट्रपति दिल्ली के राजपथ पर भारतीय ध्वज फहराते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page