अपराध
किशोर पर दबंगई का भूत सवार, सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ बनाई रील्स
बांदा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होने के लिए लोगों में तरह-तरह की रील्स बनाने की होड़ दिखाई दे रही है। रील्स के चक्कर में तरह-तरह की स्टंट बाजी और अवैध हथियारों का उपयोग कर लोग अपनी जान गंवा रहे है। ऐसा ही मामला जनपद बांदा से सामने आया है जहां एक युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो चैटिंग के दौरान अवैध तमंचा दिखाकर भौकाल जमाने में लगा हुआ है।
लाइव चैट से जुड़े दर्शकों ने युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शिवम नाम के किशोर ने लाइव चैट पर आकर अवैध असलहे का प्रदर्शन कर भौकाल जमाने लगा। लाइव चैट पर मौजूद दर्शकों ने तुरंत इस युवक का वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। फिलहाल यह वीडियो वायरल होने के बाद बांदा पुलिस इस युवक पर क्या एक्शन लेती है वह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
