Connect with us

वाराणसी

भाजपा श्रम प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के संयोजक बने अनिल पाण्डेय, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भाजपा संगठन विस्तार के क्रम में पार्टी के वरिष्ठ एवं जुझारु नेता अनिल कुमार पांडेय को भाजपा श्रम प्रकोष्ठ, काशी क्षेत्र, उत्तर प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया गया है। अंग्रेजी से स्नातकोत्तर की पढ़ाई करनें वाले श्री पांडेय इसके पहले भाजपा महानगर वाराणसी संगठन में मंत्री एवं अखिल भारतीय ब्राम्हण संघ के महामंत्री के पद पर भी रह चुके हैं।

Loading...

श्री रामसेतु आंदोलन के लिए विरोध-प्रदर्शन के कारण अनिल को जेल भी भेजा गया था, किंतु वो राष्ट्रवादी विचारधारा पर अडिग रहे। श्री पांडेय के पदाधिकारी बनने से क्षेत्रीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। काशी क्षेत्र के अन्य पदाधिकारियों ने संगठन का स्वागत करते हुए श्री पाण्डेय को अपनी-अपनी शुभकामनाएं दी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page