Connect with us

अपराध

वाराणसी में भीषण सड़क दुर्घटना, महिला समेत तीन की मौत, दो गंभीर घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राजातालाब थानांतर्गत वीरभानपुर में नेशनल हाइवे-19 पर बीती देर रात ट्रक की टक्कर से वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सवार एक महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 2 महिलाएं घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची राजातालाब थाने की पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके साथ ही मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Loading...

स्थानीय पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार लोग वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। वीरभानपुर के समीप स्कॉर्पियो आगे चल रही ट्रक में घुस गयी। स्कॉर्पियो सवार लोग बुरी तरह गाड़ी में फस गए। हादसे में जौनपुर जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत सरकोनी निवासी सूरज (20) एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 2 महिलाएं अचेत हैं। हादसे के बाद ट्रक लेकर आरोपी चालक किधर भागा, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से उठवा कर राजातालाब थाने में खड़ा करा दिया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page