अपराध
चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा तीन वारण्टी गिरफ्तार
वाराणसी: अपराधों की रोकथाम व वारण्टी फरार वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मु0नं0-1006/2019 राज्य बनाम हरिपाल सिंह धारा 138 NI Act थाना थाना कैण्ट से सम्बन्धित वारण्टी मुकेश जायसवाल पुत्र दुल्लू निवासी ग्राम व पोस्ट जाल्हूपुर थाना चौबेपुर वाराणसी, एसटी नं0-393/19 सरकार बनाम मनीष यादव वगैरह धारा 323/354क/427/325/504/506 भा0द0वि0 व 3(1) एससी/एसटी एक्ट थाना थाना चौबेपुर से सम्बन्धित वारण्टी 2-रोहित यादव पुत्र भगावन यादव निवासी रैमला थाना चौबेपुर वाराणसी व अ0सं0-2320/12 धारा 323/325/506 भादवि थाना चौबेपुर से सम्बन्धित वारण्टी 3-मिठाई लाल पुत्र स्व० सुखनदन निवासी पुरनपट्टी थाना चौबेपुर वाराणसी को आज भिन्न-2 समय पर दबिश देकर वारंटीगण के घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
