Connect with us

गोरखपुर

खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 331 का चालान

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर के 10 थाना क्षेत्रों में चला “ऑपरेशन एंटी चीयर्स”, 753 लोगों की हुई चेकिंग

65 सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग

गोरखपुर में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीकर हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार शाम “ऑपरेशन एंटी चीयर्स” अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में नगर क्षेत्र के 10 थाना क्षेत्रों में एक घंटे तक सघन चेकिंग की गई।

753 लोगों की हुई जांच

शाम छह से सात बजे तक कोतवाली, राजघाट, तिवारीपुर, कैंट, खोराबार, रामगढ़ताल, एम्स, गोरखनाथ, शाहपुर और गुलरिहा थाना क्षेत्रों के 65 सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस टीमों ने चेकिंग की। इस दौरान कुल 753 लोगों की जांच की गई।

Advertisement

331 लोगों का चालान

पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीकर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 331 लोगों का धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। वहीं, धारा 170 बीएनएसएस के तहत एक अभियोग दर्ज कर दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अन्य मामलों में भी कार्रवाई

अभियान के दौरान धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत चार मुकदमे दर्ज किए गए और आठ लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और उससे उत्पन्न होने वाली अव्यवस्था पर रोक लगाने के लिए इस तरह की चेकिंग और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page