Connect with us

गाजीपुर

‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने साझा किए विकसित भारत के सपने

Published

on

Loading...
Loading...

सादात में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण, नवाचार और जिम्मेदार नागरिकता पर दिया जोर

सादात (गाजीपुर)। विद्यार्थियों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मक सोच, जिम्मेदार नागरिकता तथा विकसित भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार को बीआरसी के पास स्थित जीउतदास विद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सादात हेमवंत कुमार के नेतृत्व में हुआ।

विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें अपने सपनों और विचारों को रचनात्मक तरीके से व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश का भविष्य आज के विद्यार्थियों और युवाओं के हाथों में है।

शिक्षा और नवाचार पर जोर

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया गया।

Advertisement

शिक्षक और प्रतिभागी रहे मौजूद

कार्यक्रम में एआरपी सुधीर यादव, नोडल एआरपी रविन्द्र प्रताप यादव, सुमन चौहान, एसएमएसयू इंटर कॉलेज सादात के अनिल यादव, शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज सलेमपुर बघाईं के विनोद कुमार यादव, राजकीय हाई स्कूल मखदुमपुर के रविन्द्र यादव, गोविन्द इंटर कॉलेज के डॉ. कमलेश कुमार तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सादात की सुन्दना सहित अन्य शिक्षक और प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page