Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में धूम धाम से मनाया गया सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: सारनाथ, सूर्य उपासना आस्था का पर्व छठ पूजा के आज चौथे एवं अंतिम दिन जगह-जगह बने हुए बेदी पर भारी भीड़ भगवान सूर्य को अर्ध्य देने के लिए देखने को मिली। इसी क्रम में सारनाथ क्षेत्र के सारनाथ, आशापुर, पंचकोशी, हीरामनपुर, लेढूपुर, तिलमापुर आदि स्थानों पर स्थित तालाब एवं लोहिया नगर कॉलोनी में बने अस्थाई जलाशय में आज प्रातः काल से भारी भीड़ देखने को मिली।

Loading...

भगवान सूर्य के दर्शन देने के साथ ही जल चढ़ाने वालों की लंबी कतार अपने-अपने बारी का इंतजार करते हुए जगह-जगह देखने को मिल रही थी। बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिलाएं सभी इस आस्था के पर्व में सुबह से ही जल देने के बाद प्रसाद प्राप्त करने के लिए कतार में दिखे। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर एवं लोहिया नगर कॉलोनी में बने हुए अस्थाई जलाशय में लगभग दो से तीन घंटे तक पानी के अंदर खड़ी व्रती महिलाओं की आस्था देखते ही बन रही थी। आज सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था देखने को मिली।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page