Connect with us

वाराणसी

शहर में 1545 वाहनों का कटा चालान, 105 वाहनों को किया गया सीज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: अपर पुलिस आयुक्त एस० चन्नप्पा द्वारा विभिन्न विभागों व आटो टोटों युनियन के सदस्यों के साथ हुयी मीटिंग के पश्चात लिये गये सर्वसम्मति से निर्णय के अनुक्रम में एक सप्ताह जागरूक करने की समय सीमा समाप्त होने के बाद बिना परमिट या बाहर के परमिट वालों आटों एवं बिना फिटनेस व रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा वाहन संचालन तथा बिना हेल्मेट के दो पहिया वाहन चलाने, तीन सवारी के साथ दो पहिया वाहन चलाना सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक ढंग से वाहन को पार्क करना, चार पहिया वाहन के ड्राइवर तथा आगे के सीट पर बैठी सवारी द्वारा सीट बेल्ट का उपयोग न किया जाना, दोष पूर्ण नम्बर प्लेट या बिना नम्बर के वाहन चलाना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना एवं यातायात के विभिन्न नियमों का उल्लघन करने वालों वाहनों के विरूद्ध शहर में विभिन्न स्थानों पर पुलिस उपायुक्त यातायात विक्रान्त वीर एवं अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात राजेश कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात विकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में व्यापक कार्यवाही की गयी और मोटर वाहन अधिनियम की धारा में चालान करते हुए वाराणसी कमिश्नरेट में यातायात पुलिस एवं कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस के संयुक्त कार्यवाही में कुल 1545 वाहनों के विरुद्ध चालान, 105 वाहनों को सीज किया गया है। आज हुयी कार्यवाही से यातायात के सुधार के रूप में किया गया है, जिससे शहर में अनावश्यक अवैध उग्गेमार वाहनों पर अंकुश लगाये तथा बिना फिटनेस व खतरनाक वाहनों आमजनता को दुर्घटना से बचाने तथा यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाया गया। इसी क्रम में आगे भी फिटनेस व रजिस्ट्रेशन समाप्त शुदा वाहनों के विरूद्ध आवाश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page