Connect with us

अपराध

कैण्ट पुलिस टीम द्वारा शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, अपाचे बाइक बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: अपराधों की रोकथाम चोरी लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0468/23 धारा 379/420/411 भा०य०वि० से संबंधित वाछित अभियुक्त अनिल कुमार सोनकर पुत्र कलाश प्रसाद सोनकर निवासी म० न0-8/27 ए के 6 मिलट बाजार शिवपुर कोट थाना शिवपुर कमि० वाराणसी को वरुणापुल ढलान थाना कैण्ट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गयी 01 मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।

Loading...

पूछताछ अभियुक्त अनिल कुमार सोनकर ने पूछताछ करने पर बताया कि मैंने यह गाडी वरुणा विहार कॉलोनी से 11 अक्टूबर 23 को रात के समय चुराया था और मोटरसाइकिल का पीछे का नंबर प्लेट निकाल दिया ताकि पुलिस व वाहन मोटरसाइकिल मालिक इस गाड़ी को पहचान न सके मैं मोटरसाइकिल चलाना नहीं जानता हूं इसलिए पैदल ही मोटरसाइकिल धकेल कर सुरक्षित स्थान पर छुपाने के लिए पहाड़िया की तरफ जा रहा था कि आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page