Connect with us

वायरल

कुलपति ने किया 41वें दीक्षान्त समारोह की तैयारियों के निमित्त समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि का नाम 10 नवंबर तक घोषित किया जा सकता है– कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा.

Loading...

वाराणसी: विश्वविद्यालय का 41 वां दीक्षान्त समारोह दिनाँक 27 नवंबर 2023 को होने जा रहा है जिसमें संस्था के महापर्व होने के कारण सभी समितियों के संयोजक गण आपसी सामंजस्य स्थापित कर इस समारोह को सफ़लता पूर्वक संपादित कराएं.
उक्त विचार संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने आज दिनाँक-27 नवंबर 2023 को विश्वविद्यालय के 41 वें दीक्षान्त समारोह के तैयारियों की बैठक में समीक्षा के दौरान व्यक्त किया.
18 समितियों के संयोजकों के साथ बैठक–
ज्ञातव्य हो कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 41 वें दीक्षान्त समारोह के आयोजन को सफ़ल बनाने के लिये विभिन्न तरह की 18 समितियों का गठन किया गया है जिसमें संयोजक एवं सह संयोजक प्रत्येक समिति का नेतृत्व करेंगे.
कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने क्रमशः सभी 18 समितियों के संयोजकों एवं सह संयोजकों के साथ तैयारियों के प्रत्येक पहलुओं की सूक्ष्मता से समीक्षा कर दीक्षान्त को महापर्व के रूप में मनाए जाने का दिशानिर्देश दिया. कुलपति प्रो शर्मा ने कहा कि आप सभी के सहयोग में मेरे स्तर से 24 घंटे सहयोग दिया जाएगा, किसी भी तरह समस्या होने पर त्वरित सहयोग मिलेगा.
कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम शीघ्र समय पर घोषित होंगे जिससे दीक्षान्त में किसी भी तरह समस्या उत्पन्न न हो तथा 10 नवंबर तक मुख्य अतिथि की भी घोषित कराने का प्रयास होगा जिससे निमंत्रण पत्र प्रकाशन आदि में कोई समस्या न होने पाये. समारोह को भव्य बनाने के लिए सभी लोग मिलजुलकर आगे बढ़े.
उपस्थित ज़न-
उक्त बैठक में कुलसचिव राकेश कुमार, प्रो रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो हरिशंकर पाण्डेय,प्रो जितेन्द्र कुमार, प्रो सुधाकर मिश्र, प्रो हरिप्रसाद अधिकारी, प्रो अमित कुमार शुक्ल, प्रो शैलेश कुमार मिश्र, प्रो राजनाथ, प्रो हीरक कांत चक्रवर्ती, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो महेंद्र पाण्डेय, प्रो शंभू नाथ शुक्ल, प्रो दिनेश कुमार गर्ग, डॉ पद्माकर मिश्र, डॉ दिव्य चेतन ब्रह्मचारी आदि उपस्थित थे.

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page