अपराध
फूलपुर पुलिस ने हाइवे पर लूट करने वाले अभियुक्त को लूट की मोटर साइकिल के साथ किया गिरफ्तार
वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज फूलपुर पुलिस नें संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान रामपुर हाइवे अंडर पास के पास से मु0अ0सं0 0516/2022 धारा 394,325,411,473 भा0द0वि0 से सम्बन्धित लूट की एक अदद मोटर साइकिल UP65CV9781 के साथ अभियुक्त अनीश यादव पुत्र नन्हेलाल निवासी ग्राम बर्जी, थाना फूलपुर, वाराणसी, सोहम मिश्र उर्फ टेंडर पुत्र रंगीले मिश्रा निवासी ग्राम थाने, थाना फूलपुर, वाराणसी को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तरी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
पूछताछ के दौरान बताये कि यह मोटर साइकिल चोरी की है। पकड़े जाने के डर से हम लोग इसका नंबर प्लेट बदल दिए है। इस गाड़ी को हम लोग दो अन्य लोग प्रदीप गौड़ पुत्र रविंद्र गौड़ निवासी बर्जी थाना फूलपुर वाराणसी और किशन राजभर पुत्र रमेश राजभर निवासी असवारी कुआर थाना फूलपुर वाराणसी के साथ मिलकर सिंधुरिया-नागापुर हाईवे कट के पास से पिछले साल दिसंबर के महीने में मोटर साइकिल से जा रहे व्यक्ति को बांस से मारकर घायल कर मोटर साइकिल और मोबाइल फोन लूट कर भाग गए थे ।
