Connect with us

वाराणसी

भारतीय तैलिक साहू, राठौर समाज का सम्मान समारोह सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह

Loading...

लोहता। भारतीय तैलिक साहू, राठौर समाज का सम्मान समारोह मंगलवार को दोपहर साई कृपा भवन भट्ठी में हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि राकेश राठौर (गुरु) ने कहा कि झांसी जिले से भक्त कर्माबाई एवं भगवान जगन्नाथ जी का रथ लेकर यहां आया था। साहू समाज के लोगों ने जो प्रेम और सम्मान दिया वह बहुत अच्छा है। उन्होनें कहा कि उत्तर प्रदेश में साहू समाज की आबादी चार प्रतिशत हैं। फिर भी लोग राजनीति में आने से कतराते है। उन्होनें 25 नवम्बर को प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए लोगों से आह्वान किया। वही कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज की आबादी प्रदेश में लगभग 20 प्रतिशत होने के बावजूद भी हमारी राजनैतिक भागीदारी बहुत कम है। इसके लिए लोगों को अब आगे आना होगा। हमे विश्वास है कि रैली को सफल बनाने में सभी लोगों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदर्शन साहू तथा संचालन संजय गुप्ता ने किया। इसके बाद भाजपा एम एल सी हंसराज विश्वकर्मा ने झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। रथ के आगे सैकड़ों लोग बाइक पर सवार होकर साहू समाज जिन्दा बाद के नारे लगा रहे थे। वही रथ के पिछे दो दर्जन चार पहिया गाड़ी थी। सम्मान समारोह में शामिल तेज बहादुर गुप्ता मण्डल संयोजक, देवकुमार राजू, गोविन्द गुप्ता, सरोज गुप्त, आशीष गुप्ता, विनोद गुप्ता, देवानन्द साहू, भोला नाथ गुप्ता, राजेश साहू ने मुख्य अतिथि को माल्यापर्ण करके स्वागत किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page