Connect with us

वाराणसी

कुश्ती संघ के चुनाव को लाठी तंत्र से रोकने की साजिश, राष्ट्रपति से गुहार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय सिंह के समर्थन में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
वाराणसी। भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव को असंवैधानिक तरीके से प्रभावित करने व जबरदस्ती रोकने को लेकर आज जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह (प्रत्याशी अध्यक्ष पद, भारतीय कुश्ती संघ) के समर्थन में सैकड़ों अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार यादव को महामहिम राष्ट्रपति के नाम से संबोधित एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें आरोप लगाया कि देश के सबसे प्राचीन खेल कुश्ती का संचालन करने के लिए बनी भारतीय कुश्ती संघ के हो रहे चुनाव की प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए कुछ विदेशी ताकतों सहित ऐसे लोग लगे है जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हो रहे चुनाव को गलत तरीके से आरोप प्रत्यारोप के जरिये भीड़ तंत्र व लाठी तंत्र से दवाब बनाकर प्रभावित करने की लगातार साजिश रच रहे है। इससे चुनावी प्रक्रिया में विलंब होने के साथ ही खिलाड़ियों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह मैदान में हैं, जिनकी छवि साफ सुथरी व शालीन है। कुश्ती के लिए संजय सिंह ने 2008 से जो मेहनत किया है वो किसी से छिपा नहीं है। महिला कुश्ती के लिए उन्होंने संजीवनी का काम किया है। अभिभावकों में बेटियों को अखाड़े तक भेजने की झिझक को संजय सिंह ने खत्म कराया। उन्ही की वजह से आज बेटियां अखाड़े में जोर आजमाइश कर रही हैं और देश में चमक बिखेर रही हैं। लेकिन कुछ तथाकथित विरोधी चुनाव में सीधे लड़ाई न लड़कर असंवैधानिक तरीके से चुनाव को रोकने का लगातार कुचक्र रच रहे है, जिससे देश व संविधान में आस्था रखने वाले लोगों में गहरी नाराजगी है। प्रतिनिधिमण्डल में प्रमुख रूप से सर्वश्री अवधेश कुमार सिंह (पूर्व महामंत्री बनारस बार) संजय सिंह सिंह दाढ़ी (पूर्व महामंत्री बनारस बार)अमित कुमार सिंह,इंदु भूषण राय,दिनेश दीक्षित,स्वतंत्र जायसवाल, विवेक मिश्रा,पंकज गुप्ता,बृजेश सिंह,कौशलेंद्र सिंह,आनन्द यादव,ओमकार घिरज सिंह ,प्रतीक सिंह सुशील सिंह,अभय चौहान अभिषेक सिंह,सादिक खान अनूप सिंह,शेखर कलीम अंसारी,सुनील गुप्ता अभिषेक गिरी,अभिषेक मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या अधिवक्ताओ ने नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार यादव को पत्रक दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page