Connect with us

वाराणसी

द पाठशाला में आयोजित श्री राम कथा के समापन समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पधारेंगे

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। शिवपुर तरना स्थित द पाठशाला विद्यालय में सेवा समर्पण संस्थान के हितार्थ चल रहे श्री राम कथा का आयोजन 26फरवरी से शुरू हुआ है जिसमें कथावाचक श्रद्धेय दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज के श्री मुख से श्री राम कथा का भक्तगण श्रवण कर रहे हैं। आज कथा के छठे दिन श्री राम के वनवास गमन की चर्चा हुई साथ ही माता पार्वती के गौने के समारोह व रंगभरी एकादशी का भक्तों ने नृत्य कर हर्षोल्लास के साथ अबीर के साथ मनाया। कथा के दौरान द पाठशाला के बच्चों ने रूप सज्जा प्रतियोगिता में भाग लिया और बच्चों द्वारा आज श्री राम के वनवास व लंका कांड का दृश्य दर्शाया गया प्रतियोगिता में बच्चों ने आज अंगद माता सीता लव कुश के स्वरूप का मंचन किया आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी बीएचयू के ट्रामा सेंटर इंचार्ज प्रोफेसर डॉ सौरभ सिंह रहे, इस अवसर पर द पाठशाला परिवार के चेयरमैन डॉ वीरेंद्र जायसवाल ने बताया कि श्री राम कथा के समापन के अवसर पर 4 मार्च को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सम्मिलित होंगे, आज कथा में यजमान की भूमिका में डॉ अरविंद केसरी एवं उनकी पत्नी तथा शशांक अग्रवाल सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी विभव जयसवाल, शिक्षाविद एन मुरलीधरण, डॉ गौतम मिश्रा, अमित कुमार, प्रमोद कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Loading...

कार्यक्रम का संचालन दीक्षा उपाध्याय ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page