पूर्वांचल
यूपी बोर्ड की परीक्षा आज, सीएम ने दी शुभकामनाएं..
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज गुरुवार से शुरू हो रही हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नकल विहीन परीक्षाओं को संपादित करने के लिए शासन ने कमर कस ली है। राजधानी लखनऊ से परीक्षा की निगरानी की जा रही है। इसके लिए दो कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं जो प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर वेब कास्टिंग के जरिए लाइव मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ ने ट्वीट करते हुए परीक्षा में शामिल हो रहे सभी छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “यूपी बोर्ड समेत अन्य शैक्षिक बोर्डों की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे विद्यार्थियों को मेरी स्नेहपूर्ण शुभकामनाएं! आप सभी लोग बिना किसी तनाव के पूरे मन से परीक्षा में शामिल होइए। आपके द्वारा किए गए परिश्रम से निश्चित ही मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।”
