वाराणसी
चौकाघाट लकड़ी मंडी से गोलगड्डा तिराहे तक चला सघन अतिक्रमण अभियान, वसूला गया जुर्माना
वाराणसी: उप जिलाधिकारी शिशिर सिंह के नेतृत्व में ज़ोनल अधिकारी आदमपुर ज़ोन राजेश अग्रवाल, प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन दल कर्नल राघवेन्द्र नाथ मौर्य, अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव सुनील कुमार सिंहल थाना अध्यक्ष जैतपुरा मथुरा राय और पुलिस बल के सहयोग से चौका घाट लकड़ी मंडी से गोल गड्डा तिराहे तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाते हुए तमाम दुकानदारों का अतिक्रमित सामान / गुमटी, काउन्टर हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया वहीँ जितने भी स्थाई टिन शेड लगे थे सभी को खुलवा /ध्वस्त करवा दिया गया l
अभियान के दौरान अत्याधिक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का लगभग 02 गाड़ी अतिक्रमित सामान ज़ब्त कर लिया गया वहीँ अतिक्रमण करने वाले सभी दुकानदारों को जुर्माना भी किया गया l
लगातार चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के मद्देनजर गोल गड्डा तिराहे से राज घाट तक घोषणा कर सभी दुकानदारों को सूचना प्रसारित किया गया कि सभी दुकानदार उनके द्वारा किए गए स्थाई / अस्थाई अतिक्रमण को स्वत:हटा लें, क्षेत्र के सभी दुकानदारों को अवगत कराया गया कि 09 फरवरी को प्रशासनिक अभियान के तहत अस्थाई अतिक्रमण ज़ब्त कर जुर्माने की कारवाई किया जाएगा और जितना भी अस्थाई अतिक्रमण पाया जाएगा सभी को ध्वस्त करवा दिया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अतिक्रमण कर्ता की होगी l
कोतवाली स्थित शेल्टर होम से प्राप्त शिकायत को जोनल अधिकारी दशाश्व मेघ जोन संजय तिवारी से समन्वय स्थापित कर आगे की तिथी के लिये टाला गया l
कठौतिया क्षेत्र से प्राप्त शिकायत (गली के मार्ग में अवैध रूप से कब्जा कर स्थाई दीवाल बनाए जाने के सम्बंध में ) को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच अवैध रूप से कब्जा कर बनाई गई दीवाल को ध्वस्त करवा दिया गया l
जोनल कार्यालय आदम पुर से प्राप्त शिकायत को निस्तारित करते हुए कार्यालय के चारों तरफ़ मार्गों से घोषणा कर अवैध रूप से लगाए गए गुमटी, ठेले, काउन्टर हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया l
कुल जुर्माना राशि 50,000 रू. वसूला गया l
