Connect with us

वाराणसी

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत मार्जिन मनी अनुदान राशि का संवितरण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी| खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने भारत सरकार के रोजगारोंमुखी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं उत्तराखंड के कुल 3223 लाभार्थियों को 100.29 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी अनुदान राशि का संवितरण डिजिटल माध्यम से किया ।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 तक पीएमईजीपी के अंतर्गत कुल 7.84 लाख इकाइयों की स्थापना की जा चुकी है जिनके माध्यम से लगभग 63 लाख लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं। तथा आज 3223 लाभार्थियों को 100.29 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी अनुदान राशि के संवितरण के माध्यम से लगभग 26000 नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने एक समृद्ध, सशक्त, आत्मनिर्भर व खुशहाल राष्ट्र का निर्माण के लिए लाभार्थियों से इकाईयों को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए प्रेरित किया।
पीएमईजीपी के तहत आज जारी की गई कुल 100.29 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के
1829 लाभार्थियों को 59.06 करोड़ रुपये, मध्य प्रदेश के 856 लाभार्थियों को 25.45 करोड़ रुपये, छत्तीसगढ़ के 238
लाभार्थियों को 09.30 करोड़ रुपये तथा उत्तराखंड के 260 लाभार्थियों को 06.48 करोड़ का अनुदान जारी किया
गया। इन लाभार्थियों को विभिन्न बैंकों द्वारा कुल रू. 29994 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page