Connect with us

वाराणसी

नगर आयुक्त ने किया नगर निगम मुख्यालय भवन का निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने आज नगर निगम मुख्यालय स्थित कार्यालयों के साथ-साथ परिवहन स्टोर, सामान्य अभियन्त्रण स्टोर का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त द्वारा परिवहन में कंडम वाहनों के निलामी हेतु जिलाधिकारी, वाराणसी के स्तर से जिलास्तरीय कमेटी का गठन करते हुये जिसमें आर0टी0ओ0 विभाग के अधिकारी, जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ परीक्षण करते हुये कंडम वाहनों का परीक्षण कर निलामी कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त के अतिरिक्त नगर आयुक्त प्रणय सिंह के द्वारा नगर निगम में निष्प्रयोज्य स्क्रैप को हटाये जाने हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह को निर्देशित किया गया, जिसके अन्तर्गत नगर निगम परिसर भवन में रखे स्क्रैप का परीक्षण कर उसकी सूची तैयार कर प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य अभियन्ता मोइनुद्दीन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह, अधिशासी अभियन्ता (वि0याॅ0) अजय कुमार राम, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी इत्यादि अधिकारीगण मौजूद थे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page