Connect with us

अपराध

महिला आरक्षी से आभूषणों में हुई ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी। शहर में ठगी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है बावजूद इसके जिम्मेदार अपनी आंख बंद किए कुंभकरण की नींद सो रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला सोमवार को सामने आया है। जहां उसी के थाना क्षेत्र में महिला आरक्षी के साथ ठगी का शिकार हुई। महिला आरक्षी कल्पना सिंह थाने पर तहरीर देकर शिकायत दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार महिला का आरोप है कि आभूषण व्यवसाई ने नकली सोने की अंगूठी, चेन दिया है। जिसके खिलाफ तैनाती थाना कैंट में शिकायत दर्ज किया है। इस मामले पर कैंट पुलिस का कहना है कि महिला आरक्षी ने लगभग 4 माह पहले चेन और अंगूठी अर्दली बाजार में स्थित एक आभूषण की दुकान से ली थी। इनका आरोप है कि 4 माह बाद ही चेन और अंगूठी काला पड़ने लगा। जिसके खिलाफ महिला आरक्षी ने तहरीर दी है। दोनों पक्षों को थाना बुलाकर आमने-सामने बात कराया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page