वाराणसी
अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी: VDA उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम मे वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी की ज़ोन – 1 की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही संपादित की गयी।
अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही
वार्ड – शिवपुर
शिवपुर वार्ड के अंतर्गत रुकमणी केसरी पत्नी संत लाल केसरी द्वारा मौज़ा-लुच्चेपुर काजी सराय मुख्य मार्ग (जौनपुर बाईपास), वार्ड-शिवपुर के अंतर्गत किए गये अवैध निर्माण के विरुद्ध उ.प्र. नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत नोटिस की कार्यवाही की गयी थी। परंतु निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण जारी रखने पर अवैध निर्माण के विरुद्ध 24 दिसंबर को ध्वस्तिकरण आदेश पारित किया गया। ध्वस्तिकरण आदेश के क्रम में 26 दिसंबर को अवैध निर्माण के विरुद्ध प्रवर्तन टीम एवं थाना-बड़ागाँव पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गयी।
जोनल अधिकारी – लाला सतीश कुमार सुमन
क्षेत्रीय अवर अभियंता – रामचन्द्र
