Connect with us

वाराणसी

महापौर मृदुला जायसवाल द्वारा 15 वित्त के 08 कार्यों का शिलान्यास किया गया

Published

on

Loading...
Loading...

कार्यो की कुल लागत 03 करोड़ 74 लाख 62 हजार

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी। वार्ड संख्या 48 बजरिया में एन०12/203 से एन० 12/307 होते हुए एन० 12/409 तक गली में इंटरलॉकिंग लगाने के कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 44 लाख 54 हजार है।
बड़ी पटिया में तेलियाना चौराहे से दुर्गा जी मंदिर तक सड़क, पटरी व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 60 लाख है। भेलूपुर जोन के अंतर्गत नया सीमा विस्तार में कंदवा पंचकोशी मार्ग स्थित कलावती गार्डन से जज के मकान तक गली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 50 लाख 56 हजार है। भेलूपुर जोन के अंतर्गत नया सीमा विस्तार में अमरा पेट्रोल पंप के सामने से अमरा हरिजन बस्ती तक सड़क सुधार कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 46 लाख 60 हजार है।
भेलूपुर जोन के अंतर्गत नया सीमा विस्तार में राम पब्लिक स्कूल से मारुति नगर मेन रोड तक सी०सी० रोड व पटरी, नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 50 लाख 07 हजार है। भेलूपुर जोन के अंतर्गत नया सीमा विस्तार में सामने घाट मदरवा में रानी इलेक्ट्रॉनिक से सुधा निवास होते हुए रमेश सिंह के मकान तक कच्ची गलियों के निर्माण व जल निकासी के कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 46 लाख 35 हजार है। भेलूपुर जोन के अंतर्गत नया सीमा विस्तार में भगवानपुर डाफी मुख्य मार्ग पर विजय यादव के आवास से गोपाल राजभर के मकान तक सड़क व सीवर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 49 लाख 50 हजार है।
8- वार्ड संख्या 31 नरिया में संस्कार वाटिका से नाला तक व स्वास्तिक वाटिका से चौधरी लॉन तक जल निकासी व सड़क पटरी के कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 27 लाख है।

शिलान्यास के दौरान जिला अध्यक्ष- हंसराज विश्ववकर्मा , पार्षद श्याम आसरे मौर्य, संजय गुप्ता, कमल पटेल, संजय जायसवाल, राकेश जायसवाल, पूर्व पार्षद अजय गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि रोहित मौर्या, मंडल अध्यक्ष सुधीर वर्मा ,मंडल अध्यक्ष कर्दमेश्वर-सुधीर प्रजापति, जिला सहसंयोजक-जितेंद्र केसरी, सेक्टर संयोजक-अनिल सिंह, संजय मिश्रा, राजेश विश्वकर्मा, कृष्णा सिंह, राघवेंद्र पांडे, सतीश झा, राजीव श्रीवास्तव के साथ भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिकगण तथा नगर निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page