Connect with us

वाराणसी

वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम वाराणसी से मिला

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी।वाराणसी व्यापार मंडल (काशी प्रांत)वाराणसी का प्रतिष्ठित व्यापारिक संगठन है जो समय समय पर शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन व सहयोग कर वाराणसी का सम्मान बढ़ाने में अपना योगदान करता रहता है।

Loading...

१-वाराणसी में लगातार बढ़ते हुए भीड़ पर कोई नियंत्रण नहीं होने से यहां के व्यापारी पर प्रतिकूल असर पढ़ने से व्यापार में व्यवधान उत्पन्न हो रहे हैं
२-शाशन के द्वारा आदेश किया जाता है कि शहर की सभी सड़के एक सप्ताह के भीतर गड्ढा मुक्त किया जाए तो पी॰डब्ल्यू॰डी॰ नगर निगम की ओर से सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाता है लेकिन उसकी अवधि सिर्फ 1 सप्ताह ही रहता है इन कार्यों के जिम्मेदार अधिकारियो को जवाब देही मांगी जाए या इन्हें दंडित किया जाए
३-हुकूलगंज तिराहा रोड पर अनियमित तरीके से बनाए गए डिवाइडर के कारण गोविंद स्वीट के पास सड़क पर लगे ट्रांसफार्मर से यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो जाती है वह कई बार बड़ी-बड़ी घटनाओं के बावजूद आज तक समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से व्यापारियों में नाराजगी व्याप्त है। पहले हुकूलगंज क्षेत्र के लोगों को आवागमन तिराहे के माध्यम से होता था तो जाम नहीं लगता था क्षेत्र के व्यापारियों की मांग है कि पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए
४-शहर भर में बनाए गए बे तरकीब नालियों में जमा हो रहे हैं पानी व गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे हर परिवार के लोग बुखार मलेरिया बुखार डेंगू जैसे गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं नगर निगम की ओर से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव व फागिंग की सुविधा केवल कुछ क्षेत्रों में की जाती है जहां अधिकारियों का निवास है इससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है
५-पहले जिला स्तर पर उद्योग बंधु के माध्यम से व्यापारियों की मासिक बैठक होती थी जो काफी दिनों से बंद चल रहा है बैठक के माध्यम से व्यापारियों की बहुत सारी समस्याओं का समाधान हो जाता था जो अब नहीं हो पा रहा है व्यापार बंधु की बैठक पुनः बहाल की जाए इत्यादि मांगों की एक पत्रक जिलाधिकारी महोदय को दिया गया जिसे पढ़कर जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया 1 सप्ताह के भीतर इनमें से कई समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरी महामंत्री सनी जोहर कोषाध्यक्ष चंद्र भूषण दास बबलू गुप्ता अमित सिंह रवि घावरी लल्लू यादव संजय अग्रहरी संस्था के कानूनी सलाहकार महेंद्र मिश्रा हरि अग्रहरी राजेश वर्मा जलद वर्मा संतोष जायसवाल वीरेंद्र गुप्ता पिंकू अग्रहरी भरत रस्तोगी गौरीशंकर नेवर जिला अध्यक्ष शुभम सिंह दिग्विजय सिंह पूर्वांचल महिला अध्यक्ष सविता सिंह नंदिनी त्रिपाठी चंदा गुप्ता रजनी देसाई ममता सहित सभी व्यापारियों ने जिलाधिकारी महोदय को दुपट्टा उड़ा कर गुलदस्ता व मोमेंटो देकर के स्वागत किया

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page