पूर्वांचल
रेलवे सुरक्षा बल को मऊ रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान तीन लावारिस नाबालिग लड़कियां मिली
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
गोरखपुर: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 06 नवम्बर, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, मऊ को मऊ रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान प्लेटफार्म सं. 02 से तीन नाबालिग लड़कियां आयु 13, 11 एवं 04 वर्ष लावारिस हालत में मिली, जिसे चाइल्ड लाइन, मऊ को सुपुर्द किया गया। 07 नवम्बर, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल चौकी, ऐशबाग द्वारा गाड़ी सं. 15707 से 17 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली, जिसे चाइल्ड लाइन, लखनऊ को सुपुर्द किया गया।
07 नवम्बर, 2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, बुढ़वल द्वारा गाड़ी सं. 05281 से 12 वर्ष की एक लड़की को रेस्क्यू किया गया। पूछताछ करने पर लड़की ने बताया कि उसकी मां सामान लेने के लिये गोण्डा स्टेशन पर उतरी थी, छूट गयी है। पोस्ट पर लड़की के मां के उपस्थित होने पर तीन बैग के साथ लड़की को उसकी मां को सुपुर्द किया गया। 06 नवम्बर, 2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, छपरा द्वारा गाड़ी सं. 15909 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर छपरा पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 06 नवम्बर, 2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, वाराणसी सिटी द्वारा वाराणसी सिटी स्टेशन से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर वाराणसी सिटी पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 07 नवम्बर, 2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, मऊ द्वारा गाड़ी सं. 15018 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर मऊ पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 07 नवम्बर, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, सीवान द्वारा गाड़ी सं. 14005 से यात्री का छूटा हुआ एक सूटकेस बरामद कर सीवान पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 07 नवम्बर, 2022 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, बादशाहनगर द्वारा गाड़ी सं. 12554 के साधारण द्वितीय श्रेणी कोच से यात्री का छूटा हुआ दो बोरी के रखा सामान बरामद कर बादशाहनगर चौकी पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। 06 नवम्बर, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, खलीलाबाद की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, बस्ती द्वारा गाड़ी सं. 19038 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर बस्ती पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया।
07 नवम्बर, 2022 को उप स्टेशन अधीक्षक/कामर्शियल, लखनऊ जं. की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ जं. को लखनऊ जं. स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 06 पर मानसिक रूप से अस्वस्थ 28 वर्ष की महिला के साथ 03 नाबालिग बच्चियों के साथ रेस्क्यू किया गया। महिला को मेडिकल कालेज, लखनऊ के मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया तथा तीनों बच्चियों को चाइल्ड लाइन, लखनऊ को सुपुर्द किया गया।
06 नवम्बर, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल, वाराणसी सिटी एवं रेलवे बोर्ड सदस्य टीम द्वारा वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन के काउन्टर सं. 920 से 02 अदद काउन्टर टिकट एवं दो अदद आरक्षण मूल मांग पत्र के साथ एक व्यक्ति को रेलवे टिकटों के अवैध करोबार में संलिप्त पाकर गिरफ्तार कर मामला पंजीकृत किया गया।
