अपराध
वाराणसी के एक अस्पताल में मिला स्वामी का शव, मची सनसनी, मौके पर पुलिस मौजूद
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। वाराणसी में आज सुबह तब सनसनी मच गई जब वाराणसी के एक प्रतिष्ठित रामकृष्ण मिशन अस्पताल में एक स्वामी का शव मिला जिसके बाद अस्पताल कर्मियों ने नजदीकी थाने को सूचना दी। जिसके बाद वाराणसी पुलिस के आला अधिकारी सहित नजदीकी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को संज्ञान में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी।
सूत्रों के द्वारा मिली हुई जानकारी के अनुसार लक्सा थाना क्षेत्र के कौड़िया अस्पताल परिसर में किसी स्वामी जी द्वारा आत्महत्या किये जाने की सूचना मिली जिसके बाद स्वामी जी की पहचान स्वामी अजितानंद(55) रामकृष्ण मिशन समिति से जुड़े थे और मूल रूप से हावड़ा पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार स्वामी जी आजकल कुछ मानसिक रूप से परेशान थे और उनका उपचार भी चल रहा था।
लक्सा पुलिस मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।
