वाराणसी
जनपद में कुल 29 धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है, जिस पर 01 नवम्बर से धान खरीद प्रारम्भ हो चुकी है
शासन द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 2040/- प्रति कु० (कामन) तथा रू0 – 2060/- प्रति कु० (ग्रेड-ए) निर्धारित हैं
धान विक्रय से सम्बन्धित सूचना/समस्या हो तो जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मो0 नं० 7839565147 पर कृषक बन्धु सम्पर्क करे
रिपोर्ट - मनोकामना सिंह
वाराणसी। अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) जवाहर लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे बुधवार को धान खरीद की रायफल क्लब मे कार्यशाला हुआ। जिसमे जिला खाद्य विपणन अधिकारी, एआरओ कोपरेटिव, सचिव मंडी, बाट माप अधिकारी, एरिया मार्केटिंग अधिकारी, विपणन निरिक्षक व सभी केंद्र प्रभारी उपस्थित रहें।कार्यशाला मे धान क्रय नीति व आगामी धान खरीद की बारे मे बताया गया।
शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 2040/- प्रति कु० (कामन) तथा रू0 - 2060/- प्रति कु० (ग्रेड-ए) की दर से धान की खरीद सीधे कृषकों के माध्यम से 01 नवम्बर से 28 फरवरी, 2023 तक की जानी है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत जनपद वाराणसी में कुल 29 धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है। जिस पर 01 नवम्बर से धान खरीद प्रारम्भ हो चुकी है। समस्त क्रय केन्द्रों पर क्रय सम्बन्धी
समस्त उपकरण एवं किसानों की सुख सुविधा सम्बन्धी व्यवस्थाए पूर्ण कर ली गयी है। कय केन्द्र प्रभारियों एवं क्रय एजेन्सी के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिये गये है कि कय केन्द्रों पर कोविड-19 के बचाव सम्बन्धी निर्देशों का पालन किए जाए। जनपद में पंजीकृत किसानों का सत्यापन उपजिलाधिकारी के स्तर से किया जा रहा है। सत्यापन उपरान्त किसान भाई अपनी फसल के उपज को नजदीकी क्रय केन्द्रों पर विक्रय कर सकते है।
उन्होंने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि अपना पंजीकरण पूर्ण कराते हुए निर्धारित मानक के अनुरूप अधिकाधिक मात्रा में सरकारी कय केन्द्रों पर धान विक्रय कर सरकार की अति महत्वपूर्ण मूल्य समर्थन योजना का लाभ उठाये। यदि किसी कृषक बन्धु को धान विक्रय से सम्बन्धित सूचना/समस्या हो तो जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मो0 नं० 7839565147 पर सम्पर्क कर सकते है।
