अपराध
फूलपुर पुलिस ने पिछले चार वर्षों से चल रहे गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एवं पचास हजार के पुरस्कार घोषित अपराधी को नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के निकट पर्यवेक्षण में थाना फूलपुर पुलिस की गठित टीम के अथक प्रयास एवं सुरागरसी से गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे मे वर्षों से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त सत्यनारायण राम उर्फ खुरी पुत्र स्व0 मुक्तेश्वर राम निवासी मठिया मोहल्ला थाना टाउन (नगर) जनपद बक्सर बिहार उम्र 40 वर्ष जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 50,000/- रूपये का इनाम घोषित किया हुआ था को कैथोली मोड़ से थाना फूलपुर पुलिस की गठित टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। । जिसके कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये है अभियुक्त सत्यनारायण राम उर्फ खुरी पुत्र स्व) मुक्तेश्वर राम निवासी मठिया मोहल्ला थाना टाउन (नगर) जनपद बक्सर बिहार उम्र 40 वर्ष शातिर किस्म का चोर है जिसके विरूद्ध गैंगेस्टर का मुकदमा थाना फूलपुर में पंजीकृत है एवं पिछले कई वर्षों से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये छिपता घुम रहा था किन्तु फुलपुर पुलिस की गठित टीम के सर्थक प्रयास एवं सठिक मुखबिरी के चलते इनामियाँ अपराधी को आज गिरफ्तारी किया गया है।
