अपराध
Varanasi: पुलिस ने लड़कियों पर अश्लील व छींटाकशी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के नेतृत्व में गुरुवार को एन्टी रोमियो/महिला मिशन शक्ति के मद्देनजर चलाये जा रहे शोहदो/मनचलों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान एक अभियुक्त भैरव यादव पुत्र पतिराज यादव निवासी ग्राम खर्ग सेनपुर थाना गद्दी जनपद जौनपुर को ग्राम रोह से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 463/2022 धारा 294 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने पुलिस वाली टीम में उ0नि0 ममता (प्रभारी मिशन शक्ति) – थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ग्रामीण, का0 रीना- थाना फूलपुर जनपद वाराणसी, का0 राजन यादव- थाना फूलपुर जनपद वाराणसी थे।
