Connect with us

अपराध

नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अभियान, अवैध कब्जा कराया खाली

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा अपर नगर आयुक्त द्वितीय राजीव कुमार राय द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुपालनार्थ से शिवपुर क्षेत्र से प्राप्त शिकायत (गली में अवैध निर्माण कर कब्जा करने के सम्बंध में) के निस्तारण हेतु अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंच शिकायत को निस्तारित किया गया l
कांशी राम आवास स्थित केंद्रीय कारागार मार्ग से प्राप्त शिकायत (सड़क किनारे गुमटी लगा कर कब्जा करने के सम्बंध में) के निस्तारण मौके पर पहुंच जाँच करने से पता चला कि स्थानीय पुलिस द्वारा शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है l
घौसाबाद क्षेत्र से प्राप्त शिकायत (गली के मार्ग पर भवन निर्माण सामाग्री रख मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध में) के निस्तारण हेतु मौके पर पहुंच देखा गया कि मार्ग पर कोई भी भवन निर्माण सामग्री नहीं रखा गया है अतः भवन स्वामी को सख्त चेतावनी दिया गया कि भवन निर्माण सामग्री रख मार्ग अवरुद्ध ना करें अन्यथा सामान ज़ब्त कर भारी जुर्माना भी किया जाएगा l
सिगरा फल मंडी के सामने अवैध रूप बसें खड़ा करवा कर मार्ग अवरुद्ध किया गया था अतः उक्त के दृष्टिगत सभी बस चालकों को अवैध अतिक्रमण करने के कारण जुर्माना कर भारत माता मंदिर स्थित पार्किंग स्थल भेजा गया l
इस दौरान कुल जुर्माना राशि 10,500 रू. वसूला गया।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page