Connect with us

अपराध

लोहता पुलिस ने जुआ खेलते हुए 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1430 रुपया बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम, अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में आज थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा ग्राम मुढ़ैला से जुआ खेल रहे चार अभियुक्तों किशोर कुमार, राकेश देववंशी, राहुल पटवा तथा विकास सिंह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से मालफड़ का 1430/- रुपये व ताश के 52 पत्ते बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना लोहता पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 327/2022 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...

पुलिस टीम के सदस्य में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी थाना लोहता जनपद वाराणसी ग्रामीण, उ0नि0 संदीप कुमार सिंह थाना लोहता जनपद वाराणसी ग्रामीण, उ0नि0 मनीष सिंह थाना लोहता जनपद वाराणसी ग्रामीण, का0 जावेद अहमद थाना लोहता जनपद वाराणसी ग्रामीण, का0 जुनैद आलम थाना लोहता जनपद वाराणसी ग्रामीण थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page