Connect with us

वाराणसी

धूमिल के गाँव खेवली में बालिकाओं ने बाल विवाह के खिलाफ रैली निकाली

Published

on

बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा बेटियों का अधिकार : पूनम मौर्या

रिपोर्ट – दीपक पटेल

वाराणसी : लोक समिति वाराणसी और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में जनकवि धूमिल के पैतृक गाँव खेवली में गुरुवार को बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों गांव से आयी सैकड़ों किशोरी लड़कियों ने कन्या भ्रूण हत्या,यौन उत्पीड़न,दहेज़,बाल विवाह आदि के खिलाफ जोरदार रैली निकाली। रैली में शामिल लड़कियां,बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो,भीख नही अधिकर चाहिए जीने का सम्मान चाहिए,औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान,कन्या भ्रूण हत्या बंद करो,का नारे लगाये।

रैली के बाद गाँव में संचालित आशा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पर बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किशोरी सिलाई केंद्र,क़िशोरी समूह की लड़कियों ने बाल विवाह दहेज पर रोक लगाने की मांग किया। कई लड़कियों ने भ्रूण हत्या,दहेज,गैरबराबरी,लड़कियों के यौन उत्पीड़न आदि पर ,नाटक,भाषण,व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर,महिला चेतना समिति की संयोजिका पूनम व जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह ने दीप जलाकर किया।
इस अवसर पर मुख्यअतिथि पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा बेटियों का जन्म सिद्ध अधिकार है। जो उन्हें हर स्थिति में मिलनी चाहिए। बेटियों के साथ किसी भी क्षेत्र में भेदभाव न किया जाए। वह भी प्यार व दुलार की हकदार हैं। जिससे उन्हें वंचित करना कानून व समाज किसी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकता। जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह ने कहा कि दहेज समाज में अभिशाप है, जिसके कारण बहुत से लड़कियों की पढाई छुड़ाकर कम उम्र में उनकी शादी करा दी जाती है जिससे लड़कियों के सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। सामाजिक कार्यकर्ता तनुजा मिश्रा कहा कि आज घर में ही लड़किया सुरक्षित नही है और परिवार और उनके रिस्तेदार ही बहुत बार उनका यौन शोषण करते है इसलिए लड़कियों को यौन हिंसा के बारे में जागरूक करने की जरुरत है। महिला चेतना समिति की संयोजिका पूनम ने कहा कि घर में लड़कियों और लड़कों में भेदभाव खत्म करना है तो लड़कियों को शिक्षित होना पड़ेगा इसके लिए लड़कियों को ही आगे आना होगा।

कार्यक्रम में स्वागत अनीता ने किया कार्यक्रम की अध्य्क्षता प्रियंका और संचालन मधुबाला ने किया।धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजिका सोन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रीना, समाजसेवी मनीष पटेल, ग्राम प्रधान अखिलेश राजभर, लौटन राम, प्रेमा,पुष्पा, चन्द्रकला,सोनी,अनीता,पुष्पा रामबचन,श्यामसुन्दर, आशा ने अपने विचार रखे.

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa