Connect with us

वाराणसी

स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ाता कूड़े का ढेर

Published

on

Loading...
Loading...

कूड़े के ढेर दे रहा बीमारियों को आमंत्रण

रिपोर्ट – दीपक पटेल

Loading...

वाराणसी| मिर्ज़ामुराद स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा ठटरा में कूड़े का अंबार कई दिनों से जमा पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान को तार तार कर लोग डस्टबिन के अभाव के कारण खुले में कूड़ा फेंकने को मजबूर है। कूड़े के अंबार से आसपास रहने वालों लोगो व राहगीरों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है कूड़े का ढेर उस मुख्य बिंदु पर है जहां से लगभग रोजाना हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है कूड़े का ढेर कपसेठी मार्ग से ठटरा ग्रामसभा मे जाने वाले रास्ते पर है इसी रास्ते से जूनियर हाईस्कूल व राजकीय विद्यालय के बच्चो समेत ग्राम सभा ठटरा के स्थानीय लोग रास्ते से गुजरते हैं। इस समय देहात क्षेत्र व गांव में डेंगू का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है भारी मात्रा मे लोग ग्रसित हो रहे हैं फिर भी इस कूड़े के ढेर पर किसी संबंधित अधिकारी या कर्मचारी का ध्यान क्यों नहीं जा रहा? ग्रामसभा ठठरा के प्रधान का इसपर नजर क्यों नहीं पड़ रहा ? वही स्थानीय लोगों की माने तो चौराहे के उत्तर पटरी पर एक भी कूड़ा दान नहीं है। जिससे कि लोग सड़क पर कूड़ा फेंकने के बजाय कूड़ेदान में कूड़े को फेक सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page