वाराणसी
कायस्थ समाज ने नेता जी को दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी।ग्लोबल कायस्थ कमेटी (GKC) परिवार वाराणसी ने पूर्व रक्षामंत्री भारत सरकार मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सैकड़ों की संख्या में कायस्थ जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आयोजित श्रद्धांजलि शोक सभा में संस्थापक अध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव ने नेता जी की कृत्यों पर स्मृति करते हुए कहा कि नेता जी वर्ष 2005 में जब मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार थे उसी समय कायस्थ समाज की लखनऊ में आयोजित एक रैली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिसमे वाराणसी से लगभग हजारों की संख्या में कायस्थ नौजवानों की सहभागिता रही रैली में समाज के शीर्ष नेताओं ने इस बात को उठाया कि कायस्थ समाज शुरू से ही नौकरियो पर आश्रित रहा इस कारण समाज के अन्य वर्ग से नहीं जुड़ पाया और राजनीतिक रूप से यह समाज अन्य वर्ग की तुलना में ज्यादा पिछड़ गया और राजनैतिक दलों के प्रमुखों ने कम महत्व दिया।उसी दौरान नेता जी तुरन्त उठे सम्बोधन करने लगे कहा कि किसी समाज का उत्थान बगैर राजनैतिक रूप से मजबूत हुये सम्भव नहीं है मैं अच्छी तरह जानता हूं यह शत् प्रतिशत साक्षर समाज को राजनैतिक रूप से मजबूत होना देश हित में बहुत आवश्यक है इसलिए तत्काल विधायक आवास में संगठन को सुचारु रूप से चलाने के लिए विधायक आवास में कमरा आवंटित करने की घोषणा के साथ- साथ पूरे देश के कायस्थ जनों को एक मंच पर लाने के लिए आर्थिक सहायता दी और सदस्य विधान परिषद के लिए दो वरिष्ठो के नाम मांगे परन्तु अपरिहार्य कारणों से आमसहमति न बन पाने के कारण ऐसा सम्भव नहीं हो पाया। ऐसे नेता की कमी आज हुई है, नेता जी हमेशा उपेक्षित और कमजोर वंचित वर्ग को आगे लाने का प्रयास करते थे ।कायस्थ समाज उनके निधन पर काफी दुखी हैं और भावभीनी श्रद्धांजलि प्रदान कर श्रद्धा सुमन अर्पित करता है और उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।इस अवसर पर डा.आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव,डा कामिनी श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव, बृजेन्द्र श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, अर्चिता श्रीवास्तव,अगम स्वरुप श्रीवास्तव, दुर्गा देवी,नीरु श्रीवास्तव, श्रृष्टि श्रीवास्तव,रेखा श्रीवास्तव, मनीष वर्मा, अरविन्द श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव,अलख स्वरूप श्रीवास्तव,रतन श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, गुड्डू श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
