Connect with us

वाराणसी

निकाय चुनाव के पहले गृह मंत्री अमित शाह का वाराणसी दौरा कल ,भाजपा कार्यकर्ताओं संग करेंगे बैठक देंगे जीत का मंत्र

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी : गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे। गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को दोपहर बाद वाराणसी पहुंचेंगे। यहां करीब तीन घंटे वे रुकेंगे। गृहमंत्री के दौरे की तैयारियों को मूर्त रूप देने के लिए पार्टी स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

इस दौरान गृहमंत्री काशी क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ अलग अलग बैठक कर होने वाले निकाय चुनाव पर चर्चा करेंगे साथ ही चुनाव की पृष्ठभूमि तैयार करने की रणनीति बनाएँगे।

Loading...

गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने सोमवार को कैंप कार्यालय से अधिकारियों संग वर्चुअल बैठक की और निर्देशित किया की गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के सभी प्रबंध कर लिए जाए।

संभावित कार्यक्रम स्थलों पर पुलिस ड्यूटी मुस्तैद की जाए, पुलिसकर्मियों र्को ब्रीफिंग कर बता दिया जाए की वीवीआईपी ड्यूटी में किसी भी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी । यदि शिकायत मिली तो विभागीय करवाई की जायेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page