पूर्वांचल
लखनऊ कार्यालय पर प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किये नवनियुक्त प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष ,पूर्व मंत्री अजय राय
लखनऊ। आज सैकड़ो गाड़ियों के काफिले ,पार्टी नेताओ व कार्यकर्ताओं संग लखनऊ पार्टी कार्यालय पहुँच पदभार ग्रहण किये नवनियुक्त प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय।सर्वप्रथम अजय राय लहुराबीर आवास से निकलकर कैंट स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि किये व लखनऊ जीपीओ पर महात्मा गाँधी जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर लखनऊ पार्टी कार्यालय पहुँचे।वहां पार्टी के वरिष्ट नेताओ व पदाधिकारी के समक्ष पदभार ग्रहण किये व शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किये।
लखनऊ में सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष ,पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा की शीर्ष नेतृत्व द्वारा मिली जिम्मेदारी को बखूबी निर्वाहन करूंगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा शोषित, वंचित, किसानों, नौजवानों व महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ी है।हम सब मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे व पूर्वांचल में पार्टी को मजबूत करेंगे।मेरे ऊपर सोनिया गांधी, राहुल गाँधी, प्रियंका गांधी ने जिस विश्वास से जिम्मेदारी दी है उसे हम निभाएंगे व पूरी ऊर्जा व ताकत के साथ कार्य करेंगे।व जनविरोधी भाजपा सरकार की कुनीतियों के खिलाफ सँघर्ष करेंगे।
