Connect with us

जौनपुर

क्षेत्रीय सचिव बनने पर प्रदीप पटेल का भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

कार्यकर्ताओं में खुशी

अपना दल (एस) ने वाराणसी परिक्षेत्र की सौंपी जिम्मेदारी, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का जताया संकल्प

रामनगर (जौनपुर)। क्षेत्र के महेवा गांव निवासी एवं सक्रिय कार्यकर्ता प्रदीप पटेल को अपना दल (एस) का क्षेत्रीय सचिव, वाराणसी परिक्षेत्र नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी। समर्थकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए संगठन को इससे नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।

पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

नवनियुक्त क्षेत्रीय सचिव प्रदीप पटेल ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

प्रदीप पटेल ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार काम करेंगे। पार्टी की ओर से सौंपी गई प्रत्येक जिम्मेदारी का पूरी लगन और ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने वाराणसी परिक्षेत्र में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों को गति देने की बात कही।

Advertisement

कार्यकर्ताओं में उत्साह

पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि प्रदीप पटेल की सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और वाराणसी परिक्षेत्र में पार्टी की गतिविधियां और मजबूत होंगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्रीय सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है।

इन लोगों ने दी बधाई

प्रदीप पटेल को बधाई देने वालों में मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल, रिंकू पटेल, रमेश मौर्य, बबलू पांडेय, संजीव श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, लल्लन पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page