Connect with us

भदोही

जामा मस्जिद गली का क्षतिग्रस्त चेंबर बना मुसीबत

Published

on

Loading...
Loading...

गड्ढे में भरा पानी, पैदल आवागमन प्रभावित; पूर्व सभासद ने पालिका से की तत्काल निर्माण की मांग

सफाई के दौरान खुला गड्ढा, दुर्गा मंदिर और बाजार जाने वाले लोगों को हो रही परेशानी

गोपीगंज। नगर के पुलिस चौकी और जामा मस्जिद के बीच से होकर प्राचीन दुर्गा मंदिर व बाजार को जोड़ने वाली गली के सामने क्षतिग्रस्त चेंबर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। चेंबर टूटने के बाद बने गहरे गड्ढे में पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।

नगर पालिका परिषद गोपीगंज के पूर्व सभासद अनीस अहमद लीडर ने इस संबंध में अधिशासी अधिकारी बीना सिंह को पत्र देकर चेंबर का तत्काल निर्माण कराने की मांग की है।

सफाई के दौरान और बिगड़ी स्थिति

पूर्व सभासद ने बताया कि चेंबर पहले से क्षतिग्रस्त था। दो दिन पूर्व रात में पालिका की ओर से सफाई कराए जाने के दौरान गली के सामने गड्ढा और बड़ा हो गया। बारिश व आसपास के पानी के कारण गड्ढे में जलभराव हो गया है।

Advertisement

पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

चेंबर से ही गली का रास्ता शुरू होता है। इसी मार्ग से लोग पैदल और साइकिल से प्राचीन दुर्गा मंदिर में पूजा-पाठ के लिए जाते हैं तथा अंदर स्थित बाजार में भी आवागमन करते हैं। चेंबर टूटने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व सभासद अनीस अहमद लीडर ने नगर पालिका प्रशासन से जनहित में क्षतिग्रस्त चेंबर का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page