Connect with us

वाराणसी

ग्रामीणों के सहयोग से महावीर हनुमान मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार

Published

on

Loading...
Loading...

पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालुओं में बांटा गया प्रसाद, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर

पिंडरा (वाराणसी)। क्षेत्र के जगदीशपुर ग्रामसभा स्थित महावीर हनुमान मंदिर का ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से जीर्णोद्धार कराया गया। रविवार को जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के कायाकल्प से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा।

मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन

मंदिर परिसर में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान भाजपा नेता प्रभात सिंह मिंटू भी मौजूद रहे। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालुओं में बांटा गया प्रसाद

पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार में क्षेत्रवासियों ने अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग किया। मंदिर के बेहतर स्वरूप में आने के बाद अब यहां धार्मिक आयोजनों को और व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने में सुविधा होगी।

सैकड़ों ग्रामीण रहे मौजूद

इस अवसर पर जेपी दुबे, अभिषेक राजपूत, पवन मिश्रा ‘जित्तू’, शैलेश मिश्रा, अनिल चौबे, दिनेश सिंह, संतोष सिंह, लाल बिहारी सेठ, प्रवेश दुबे, सुजीत प्रजापति, सुरेश पटेल, अतुल पटेल, मन्नेलाल श्रीवास्तव, मनोहर सेठ समेत क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page