Connect with us

बलिया

तेज रफ्तार ट्रेलर ने डीसीएम चालक को रौंदा, मौके पर मौत

Published

on

Loading...
Loading...

रसड़ा-मऊ मार्ग पर तड़के भीषण हादसा, दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलटे

हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा-मऊ मार्ग पर महतवार-कैलीपाली मोड़ के समीप रविवार तड़के करीब चार बजे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शौच के लिए जा रहा था चालक

बताया गया कि उन्नाव जनपद के जमालनगर निवासी राजेंद्र (43) पुत्र धनीराम डीसीएम लेकर जा रहे थे। महतवार-कैलीपाली मोड़ के पास उन्होंने सड़क किनारे डीसीएम खड़ी की और शौच के लिए जाने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर चालक को रौंदते हुए आगे बढ़ा और डीसीएम से जा टकराया। इसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए। गंभीर रूप से घायल डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ चालक

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के कारणों और चालक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page