Connect with us

मिर्ज़ापुर

सपा सरकार में ही पीडीए वर्ग को मिलेगा न्याय : रामआसरे विश्वकर्मा

Published

on

Loading...
Loading...

मझवां और चुनार में आयोजित पीडीए जन चौपाल में भाजपा सरकार पर साधा निशाना

पूर्व मंत्री बोले- पिछड़े, दलित, किसान और युवाओं के अधिकारों के लिए सपा को मजबूत करना जरूरी

मिर्जापुर, 9 अगस्त। समाजवादी पार्टी की ओर से मझवां और चुनार विधानसभा क्षेत्र में पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही पीडीए वर्ग को न्याय मिलेगा और सभी वर्गों का विकास सुनिश्चित होगा।

भाजपा सरकार पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में विश्वकर्मा समाज समेत पिछड़े वर्ग के लोगों पर अत्याचार बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों, पिछड़ों और दलितों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमला

पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और भ्रष्टाचार बढ़ा है। किसान, नौजवान, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और महिलाएं परेशान हैं। उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की अपील की।

Advertisement

सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और पिछड़े वर्ग के आरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने शिक्षा, आरक्षण और रोजगार को अधिकार बताते हुए भाजपा पर संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया।

संविधान और लोकतंत्र बचाने का आह्वान

वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से समान मतदान का अधिकार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान में दिए अधिकारों को कमजोर करना चाहती है। सपा नेताओं ने लोगों से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने की, जबकि संचालन मझवां विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव और चुनार विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर रोहित शुक्ला, डॉ. सुनील पटेल, दिलीप गुप्ता, आशीष विश्वकर्मा, सौरभ सिंह, कन्हैया यादव, राजेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page