वाराणसी
आशापुर बाजार में बने नये पुल के नीचे अतिक्रमण को तोड़ने पहुंचे अधिकारियों को स्थानीय लोगों ने रोका
वाराणसी। आशापुर बाजार में बने नये पुल के नीचे सर्विस रोड बनाने के लिए आ रही बाधा को दूर करने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को तोड़ने पहुंचे अधिकारियों को बैरन वापस लौटना पड़ा जब तिलमापुर के पूर्व प्रधान नागेश्वर मिश्र प्रबन्धक पृथ्वी फाउंडेशन ने बुलडोजर रोक दिया नागेश्वर मिश्र ने आरोप लगाया कि इस पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा पिछले साल ही किया जा चुका है जिसमें पुल और सर्विस रोड को पूर्ण दिखाया गया है जबकिसर्विस रोड आज तक नहीं बना बता दें कि नागेश्वर मिश्र ने उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका दाखिल कर दिया जिसमें 18 अक्टूबर को सुनवाई होनी है इसी से आनन फानन में सेतु निगम और पी डब्ल्यू डी के अधिकारियों द्वारा सर्विस रोड को बनाने के लिए मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थे किन्तु नागेश्वर मिश्र ने उच्च न्यायालय में विचाराधीन जनहित याचिका का हवाला देते हुए काम करने से मना कर दिया क्योंकि काम कागज़ पर हो चुका है मौके पर नहीं हुआ है अब जबकि पुल की कुल लागत 50 करोड़ में सर्विस रोड की लागत भी शामिल है जो बड़े भ्रष्टाचार और अनियमितता को दर्शाता है।
