Connect with us

अपराध

चोरी के मामले मे दो बाल अपचारी को सारनाथ पुलिस टीम ने लिया हिरासत मे, कब्जे से चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त टोटो बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी/लूट की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0-410/22 धारा 380/411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित 2 बाल अपचारियों को चोरी के माल व घटना में प्रयुक्त टोटो के साथ आज हृदयपुर अण्डर पास से पुलिस हिरासत में लिया गया उक्त के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना सुनीता गुप्ता पत्नी आशीष गुप्ता नि० जंगीपुर थाना जंगीपुर जिला गाजीपुर हालपता परशुरामपुर साई बाबा मन्दिर थाना सारनाथ वाराणसी ने अपने निर्माणाधीन मकान से 34 पैकेट टाइल्स, 1 पीस कमोड, लाइट सेट, 1 पीस जायना सिंक किसी व्यक्ति द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया। जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर मु0अ0स0-410/2022 धारा 380 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 शैलेन्द्र ओझा के द्वारा संपादित की जा रही है।

Loading...

पूछताछ करने पर दोनों बाल अपचारियों ने बताया कि हम लोग टोटो चलाते हैं और 27 सितंबर को परशुरामपुर साई बाबा मन्दिर के पास बन रहे एक मकान से हमने टाइल्स, बेसिन व कमोड चोरी किया था, कमोड रास्ते में लाते हुए गिरकर टूट गया जिसे हमने नाले में फेंक दिया था आज टोटो पर लाद कर ये सब बेचने के लिए जा रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी, उ0नि0 रामानन्द यादव थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी, उ0नि0 शैलेन्द्र ओझा थाना सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी, है0 का0 विनय मिश्रा थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी 5. का0 देवेन्द्र प्रताप सिंह थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी, का0 अनिल पाल थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी, डे0का0 राम बाबू क्राइम टीम थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी, का0 रामानन्द यादव क्राइम टीम थाना सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page