वाराणसी
लोहता में जला रावण,उमड़ी राम भक्तों की भारी भीड़
भक्तों ने लगाये जय श्री राम के नारे
लोहता। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पर्व विजय दशमी बुधवार को लोहता में भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जहां पर भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध कर असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक ध्वज लहराया गया। इस मेले में श्री राम-लक्ष्मण द्वारा अपने भक्त हनुमान के साथ मिलकर रावण वंश का सर्वनाश करते हुए लीला का मंचन किया गया। लोहता के रामलीला मैदान पर आयोजित मेले में क्षेत्र के प्रधान व सम्भ्रान्त लोगो सहित रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंडित रमाकांत शुक्ला (ब्यास)जी, सुरेश श्रीवास्तव,कृपा शंकर मिश्रा,बबलू सिंह,सुनील मिश्रा,छोटेलाल पटेल,दीपक श्रीवास्तव,रजनीश कांत शुक्ला,अरविंद कुमार दुबे आदि सभी पदाधिकारी व सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी सदर विदुस सक्सेना के साथ लोहता पुलिस मौजूद रही। रामलीला मैदान में यह पर्व बड़े ही धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। यहां पर अहंकारी रावण और राम का युद्ध चला,जहां हजारों की तादात में राम भक्त जय श्री राम के नारे लगाते रहे।क्षेत्रीय जनता ने इस दशहरे पर आयोजित कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से लोहता थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
