Connect with us

अपराध

जंसा पुलिस ने वाहन चोर व एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक मोटर साइकिल हिरो स्पेलण्डर प्लस बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना जंसा पुलिस द्वारा देहरी विनायक मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान कपरफोरवा रोड की तरफ से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर वापस जाने लगे तभी पुलिस को संदेह होने पर पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया। भागने का कारण पूछा गया तो वाहन चालक ने अपना नाम मनीष पटेल पुत्र विजयशंकर पटेल निवासी ग्राम लहिया जोगीवीर थाना जन्सा जनपद वाराणसी बताया। पुलिस द्वारा भागने का कारण पूछा गया तो दोनों व्यक्तियों ने बताया कि “हम लोगों ने मिलकर 3 अक्टूबर को रात में 11 से 12 बजे के बीच कपरफोरवा में एक दुकान के पास से यह मोटरसाइकिल वाहन सं0 UP 65 EC 0552 चोरी किये थे जिसे हम लोग संदीप पटेल के घर के पीछे छिपा दिये थे आज मौका पाकर वही मोटरसाइकिल लेकर बेचने के लिए जा रहे थे कि आप लोग पकड़ लिये” ।
उक्त बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में 4 अक्टूबर को थाना जंसा पर मु0अ0सं0 211/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत कराया गया था जिसमें धारा 411 भादवि की बढोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Loading...

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार थाना जंसा वाराणसी, उ0नि0 उ0नि0 मोहित वर्मा चौकी प्रभारी रामेश्वर, का0 दीपक पटेल,का0 देशनाथ सिंह थाना जंसा वाराणसी थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page