Connect with us

वाराणसी

रेलवे ने सफाई अभियान चलाकर क्लीन स्टेशन बनाने का किया प्रयास

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी ;  सम्पूर्ण भारतीय रेलवे के साथ –साथ मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन में वाराणसी मंडल पर 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर,2022 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” चलाया जा रहा है । इसी क्रम में वाराणसी मंडल  पर पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार का दिन स्वच्छ स्टेशन दिवस के रूप में  मनाया गया ।
स्वच्छता पखवाड़े के क्रम में शनिवार को  स्वच्छ स्टेशन दिवस के रूप में मनाया गया जिसमे नामित अधिकारीयों द्वारा ए१ एवं ए श्रेणी के स्टेशनों के अतिरिक्त बी एवं डी श्रेणी के स्टेशनों – बनारस,वाराणसी सिटी ,मऊ, गाजीपुर सिटी, सीवान ,बलिया,
भटनी,आजमगढ़,खोरासन रोड, बेल्थरा रोड एवं छपरा जं स्टेशनों पर व्यापक साफ –सफाई अभियान चलाकर क्लीन स्टेशन बनाने का प्रयास किया गया ।
स्वच्छ स्टेशन दिवस पर वाराणसी मंडल के नामित अधिकारीयों द्वारा उपरोक्त स्टेशनों पर प्लास्टिक का उपयोग निरुद्ध किया गया । स्टेशन परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्लास्टिक बोतलों और रैपर साफ किया गया । उक्त सभी स्टेशनों के प्रसाधनों ,स्नानागारों ,स्टेशन की नालियों, स्टेशन सेक्शन के ट्रैकों,प्लेटफार्मों के ड्रेनेज ,यात्री शौचालयों,पे एण्ड यूज  एवं यात्री हालों तथा सर्कुलेटिंग एरिया को प्लास्टिक परित्यक्तों से मुक्त कर सधन  साफ –सफाई किया गया । इस दौरान नामित अधिकारियो एवं वरिष्ठ सुपरवाईजरों द्वारा गहन निरीक्षण करके गिले और सूखे कचरों के लिए पृथक कूड़ादान की उपलब्धता , सफाई कर्मचारियों की उपयुक्त वर्दी की उपलब्धता, स्टेशनों के प्लेटफार्मों को कचरा मुक्त करने, सफाई उपकरणों की क्रियाशीलता, वाटर बूथों पर पानी की निर्बाध सप्लाई एवं अबाध ड्रेनेज स्वच्छता के साथ सुनिश्चित की गई । साथ ही संक्रामक रोगों से बचाव हेतु डीसइंफेक्शन एवं सेनिटाइजेशन भी कराया गया।
इस अभियान के दौरान आज वाराणसी सिटी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर /EnHM आलोक केशरवानी,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(ऑपरेशन) ए के श्रीवास्तव एवं मंडल यांत्रिक इंजीनियर(पावर) द्वारा श्रमदान किया गया। इसके अतिरिक्त बनारस स्टेशन पर भी श्रमदान कर व्यापक साफ सफाई की गई । बनारस स्टेशन पर नमो सेना इंडिया वाराणसी द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 10 व्हील चेयर बनारस स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक को भेट किया गया।
इसके अतिरिक्त “क्लीन स्टेशन” के तहत सीवान जंक्शन स्टेशन पर स्टेशन एरिया ,पार्किंग एरिया , ट्रेक , फूट ओवर ब्रिज, डस्टबिन की सफाई , वेसेबल एप्रेन की सफाई ,जल निकासी, सर्कुलेटिंग एरिया,वाटर बूथ ,स्टेशन स्थित कुर्सी और बेंच सहित समस्त स्टेशन की सफाई विषेश रूप से कराया गया।
सीविल सोसायटी के सोसाइटी हेल्पर ग्रुप सीवान ने विषेश सफाई अभियान में भाग लिया और सफाई के प्रति पैसेंजर को जागरुक किया ।
इस दौरान यात्रियों से स्टेशनों पर स्वच्छता कायम रखने के परिप्रेक्ष्य में फीड बैक भी लिया गया और उनको यात्रा के दौरान स्टेशनों एवं गाड़ियों में गंदगी फैलाने से होने वाली बीमारियों यथा कोरोनॉ,डेंगू,मलेरिया और संक्रमण वाली बीमारियों के प्रति सचेत होकर स्वच्छता के प्रति सदैव जागरूक रहकर अन्य यात्रियों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करने का सन्देश दिया । इस अभियान के दौरान स्टेशन परिसरों में पोस्टर/बैनर/प्रभात फेरी आदि के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता फैलाई जा रही है तथा जन सूचना प्रणाली के माध्यम से लगातार यात्रियों को  यात्रा के दौरान स्टेशनों एवं गाड़ियों में स्वच्छता के प्रति जागरूक रहकर अन्य यात्रियों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करने की अपील जा रही है ।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page