Connect with us

वाराणसी

आज वाराणसी आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: ‘देखो हमरी काशी’ का करेंगे विमोचन, ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज वाराणसी आएंगे। प्रख्यात लेखक हेमंत शर्मा की पुस्तक देखो हमरी काशी का विमोचन करेंगे। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी उपस्थित रहेंगे।

प्रख्यात लेखक हेमंत शर्मा की पुस्तक देखो हमरी काशी के विमोचन समारोह में शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी आएंगे। उनके साथ ही केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी काशी पहुंचेंगे। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी उपस्थित रहेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेेंगे। यहां से सर्किट हाउस आएंगे और विश्राम करने के बाद करीब पांच बजे रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां काशी के अनुभव को समाहित करने वाली पुस्तक देखो हमरी काशी के विमोचन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

करीब दो घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के कर कमलों से पुस्तक का विमोचन होगा। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इस समारोह में विशिष्टि अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस आयोजन के समापन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार को सुबह नौ बजे दिल्ली रवाना होंगे। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शुक्रवार की देर रात ही यहां से रवाना हो जाएंगे।

रक्षा मंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटा प्रशासन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। गुरुवार को उनके रूट आदि का भी रिहर्सल भी कराया गया। उधर, आयोजन स्थलों पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कराए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी कर सकते हैं। ऐसे में मंदिर में भी पुख्ता तैयारी कराई जा रही है।

Advertisement

पार्टी पदाधिकारियों से भी मिलेंगे रक्षा मंत्री
पार्टी पदाधिकारी रक्षा मंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। काशी प्रवास के दौरान रक्षा मंत्री पार्टी पदाधिकारियों व अन्य गणमान्य लोगों से भी मुलाकात करेेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page